Skip to main content

इंस्टाग्राम रील्स क्या है? what is instagram reels in hindi

नमस्ते दोस्तो,क्या आप भी टिकटोक इस्तिमाल करते थे,अगर हाँ,तो आप अभी टिकटोक बंद होने के वजह से परेशान भी होंगे। टिकटोक में बहुत से ऐसे लोग भी थे जिनके टिकटोक में अच्छे फॉलोवर्स थे और बहुत से ऐसे लोग भी है जिन्हें टिकटोक में आना था।ऐसे में आज इंस्टाग्राम में एक नया फीचर आगया गया है जो हु ब हु टिकटोक जैसा है।दोस्तो आज के इस पोस्ट में आपको इंस्टाग्राम के इस नए फीचर  के बारे में जानने को मिलेगा जिसका नाम है इंस्टाग्राम रील्स।


इंस्टाग्राम रील्स क्या है?what is instagram reels?

इंस्टाग्राम रील्स एक इंस्टाग्राम का फीचर जिसमे आप शार्ट वीडियो बना सकते है जैसे आप टिकटोक मे बनाते थे।इसके जरिये आप 15 सेकंड की वीडियो बना के इंस्टाग्राम में अपलोड कर सकते है।ये फीचर आपके इंस्टाग्राम स्टोरी फीचर जैसा है।इंस्टाग्राम ने बड़ी बड़ी म्यूजिक कंपनियों से टाई उप भी किया जैसे कि टी सीरीज जिसके जरिये इसमे आपको अनेक प्रकार के गाने मिलेंगे जिसमे आप 15 सेकंड की वीडियो बना सकते है। अगर आपको अपने पंसंद के गाने नही मिलते तो आप अपने ऑडियो लाइब्रेरी के गानों का इस्तिमाल करके भी वीडियो बना सकते है।इसमे आपको अनेक प्रकार के फ़िल्टर भी मिकेंगे जिसका आप अपने वीडियो में प्रियोग कर सकते है।इसके अलावा इसमें आपको टिकटोक जैसे फीचर जैसे फ़ास्ट फारवर्ड,स्लो मोशन,टाइमर एवं ब्यूटी मोड के ऑप्शन भी देखने को मिलेंगे।

इंस्टाग्राम रील्स कब आया?

इंस्टाग्राम ने इंस्टाग्राम रील के फीचर को सबसे पहले BRAZIL में अपडेट किया फिर GERMANY में फिर  NEW ZEALAND में। भारत में जैसे ही टिकटोक बंद हुआ उसके एक हफ्ते बाद यानी 8 जुलाई 2020 को ये फीचर आया।


इंस्टाग्राम रील्स को कैसे डाउनलोड करे?

अगर आप इंस्टाग्राम का इस्तिमाल करते है तो आप अपना कैमरा वाला सेक्शन खोल के देख सकते है जहा से आप स्टोरी बनाते थे। वह ये फीचर आगया होगा।अगर आपको ये फीचर नही दिखे तो आप को इंस्टाग्राम को अपडेट करने की ज़रूरत होगी।इंस्टाग्राम को अपडेट करने के लिए आप अपने प्ले स्टोर में जाके इंस्टाग्राम को अपडेट कर सकते है।

इंस्टाग्राम रील्स के फायदे -

जैसे कि आप सभी जानते है इंस्टाग्राम का डाउनलोड प्ले स्टोर में 1 बिलियन से भी ज्यादा है और आजकल लोग फेसबुक से ज्यादा इंस्टाग्राम का इस्तिमाल करने लगे है ऐसे में आप अगर इंस्टाग्राम रील में वीडियो बनाते है तो आपका फेमस होने का चांस बढ़ जाता है।इसके कारण आपका इंस्टाग्राम में फॉलोवर्स भी बढ़ेगा। इसके लिए आपको रोज़ एक वीडियो पोस्ट करना होगा होगा और उसे हर सोशल प्लेटफार्म में शेयर करने होगा।जिससे कि आपका वीडियो अधिक से अधिक लोगो तक पहुच पाए।





मैं उम्मीद करता हु की मैं आज आपको इंस्टाग्राम रील्स के बारे में अच्छे से समझा पाया।अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो आप इसे अपने दोस्तों को शेयर करे।ताकि वे भी इस फीचर के बारे में जाने और इसका इस्तिमाल करे। अधिक जानकारी के आप हमारे दूसरे पोस्ट भी पढ़ सकते है। 

Comments